कोडरमा, जनवरी 7 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित शिव मंदिर परिसर में सैनिक स्कूल मजदूर संघर्ष समिति सदस्यों की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल होकर उनकी समस्याओं को सुना। विधायक ने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया में वर्षों से कार्यरत स्थानीय मजदूरों को हटाकर नए लोगों को रखना और उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित करना निंदनीय है। बैठक में मजदूरों की मांगों को लेकर चर्चा हुई। मजदूरों ने अपनी प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा। विधायक ने उनकी मांगों के समाधान के लिए सैनिक स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.