बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- सैनिक स्कूल नालंदा के छात्र आईआईटी गांधीनगर में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व एनआईटी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर में स्कूल के तीन छात्रों ने मारी बाजी आगामी 16-17 मई को गुजरात के आईआईटी गांधीनगर में राष्ट्रीय शिविर में दिखाएंगे अपनी मेधा फोटो: 19 नालंदा 02: एनआईटी पटना में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन शिविर में सैनिक स्कूल नालंदा के विजेता छात्रों को सम्मानित करते निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना में आयोजित 'विद्यार्थी विज्ञान मंथन' के राज्य स्तरीय शिविर में सैनिक स्कूल नालंदा के छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक मेधा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में 10वीं कक्षा के छात्र अनुराग कुमार ने प्रथम, अभिनव राज ने द्वितीय और आरव सेन ने तृतीय स्था...