मेरठ, सितम्बर 10 -- वार्ड नंबर 41 बीपी पॉकेट सैनिक विहार कंकरखेड़ा में घास-फूंस और गंदगी के चलते लोग परेशान थे। अब पार्क में सांपों के डेरे से लोग दहशत में है। समाज सेविका सरिता कर्दम ने नगर आयुक्त को उनके व्हाट्सएप पर शिकायत भेजी है। पार्क में और आसपास छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं। ऐसे में सांपों से बच्चों को खतरा है। नगरायुक्त से कॉलोनी के पार्क की सफाई कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...