कुशीनगर, फरवरी 22 -- कुशीनगर। विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं (सैनिक विधवाओं) व उनके आश्रितों के हित में 24 फरवरी को सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों की पारिवारिक, भूमि विवाद व अन्य संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श कर उनके त्वरित निस्तारण के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अनुरोध किया है कि यदि उन्हें कोई समस्या प्रस्तुत करनी हो तो अपना लिखित आवेदन 23 फरवरी तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करा दें, जिससे बैठक में प्रकरणों को प्रभावी ढंग से रखा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...