सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- सिद्धार्थनगर।, निज संवाददाता। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक हुई, जिसमें सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिजनों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सहायता, बैंक से ऋण, पेंशन संबंधी समस्याएं, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता तथा नए गन लाइसेंस जारी करने जैसे मुद्दे उठाए गए। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने की। बैठक में एक भूतपूर्व सैनिक द्वारा अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी नौगढ़ को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में भूतपूर्व सूबेदार मेजर नागेन्द्रमणि त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को प्रत्येक थाने में पूर्व सैनिकों को आमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.