बुलंदशहर, दिसम्बर 29 -- कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संबंधित समस्याओं की क्रमवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि गत माह की बैठक में प्राप्त 16 शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया है। इसी क्रम में वर्तमान बैठक में पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों द्वारा 14 नए शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण किया गया है, वे निस्तारण से संबंधित अभिलेखों के साथ अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि पारदर्शिता एवं जवाबदेही...