गंगापार, फरवरी 23 -- मई जगतपुर स्थित सैनिक फार्मेसी कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व स्वेच्छा से रक्तदान किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया। कॉलेज के प्रबंधक संतोष आर्मी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान शिविर के आयोजन पर कॉलेज के निदेशक डॉ वीरेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...