बदायूं, फरवरी 9 -- बदायूं। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर बैठक की गयी। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूबेदार मेजर महेंद्रपाल सिंह ने मोहल्ला बालाजी नगर के अवनीश कुमार शर्मा को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला महासचिव मनोनीत किया। सभी ने नवनियुक्त सैनिक प्रकोष्ठ के महासचिव को बधाई दी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए कार्य करें। उन्होंने पंचायत चुनाव की तैयारियों का आह्वान किया। योगेश यादव, उस्मान गद्दी, आकाश शर्मा, योगेश यादव मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.