मेरठ, फरवरी 8 -- मणिपुर में तैनात असम राइफल्स में नायक पवन कश्यप का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह इंचौली थाना क्षेत्र के बना गांव में पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में गांव के श्मशान में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बना गांव निवासी 47 वर्षीय पवन कुमार कश्यप 20 साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह इंफाल में असम राइफल्स में नायक पद पर तैनात थे। तीन दिन पहले सुबह परेड के समय पवन कश्यप को हार्ट अटैक आया और उन्हें सैनिक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सिख रेजीमेंट मेरठ के सैनिक गांव में लेकर पहुंचे। गांव के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। मां सुंदरी बेहोश हो गईं। पत्नी अनीता और तीनों बच्चे अभिषेक, प्रियांशु और वंशिका भी ...