फरीदाबाद, जुलाई 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सैनिक कॉलोनी में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण को राज्य सरकार की स्वीकृति और बजट आवंटन का इंतजार है। बजट की मंजूरी मिलते ही इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर एफएमडीए की ओर से दोबारा एक पत्र वित्तीय विभाग को भेजा गया है। स्मार्ट सिटी में सैनिक कॉलोनी से ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ने के लिए अभी कनेक्टिविटी का काफी अभाव है। दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए अभी कोई सीधी सड़क नहीं है। इस कारण वाहन चालकों को ग्रेटर फरीदाबाद पहुंचने के लिए कई जगहों के चक्कर काट कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। इस दौरान उन्हें लंबे जाम से भी जूझना पड़ता है, जिससे मिनटों का समय करीब आधे घंटे में तय होता है। इसे लेकर करीब डेढ से दो साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा डीपीआर तैयार कराई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.