हरदोई, नवम्बर 11 -- हरदोई। रायबरेली के सैनिक के साथ हुई चोरी की घटना का कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से नगदी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि कोतवाली देहात में एक नवंबर को रायबरेली थाना बछरावां क्षेत्र के चोरवा गांव निवासी सैनिक अजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। अजय ने बताया था कि वह बरेली में आर्मी में सैनिक है। रेलवे स्टेशन हरदोई से निकलकर हरदोई स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए सामान व बैग ऑटो रिक्शा पर रखकर टॉयलेट के लिए उतरा था। तभी चोरों ने उसका बैग पार कर दिया था। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। तभी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से तीन आरोपित सामने आए। इसमें कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.