जौनपुर, जनवरी 24 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत थाना क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव के पुरवा बोझवा में शुक्रवार को घरेलू विवाद के दौरान ससुराल पक्ष की ओर से महिला के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता संजू यादव पत्नी मोहित यादव ने अपने जेठानी तथा उनकी बेटियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उनके पति मोहित यादव सीआरपीएफ में तैनात हैं और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में ड्यूटी पर हैं। पति के बाहर रहने के कारण वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर ससुराल के लोग लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। संजू यादव का आरोप है कि जेठानी बंदना यादव तथा उनकी दो पुत्रियां श्रेया यादव व अन्वी यादव ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई तथा हाथ क...