रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर डोरंडा कॉलेज में शनिवार को विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी अवध मणि पाठक और विनोद कुमार शामिल हुए, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सैनिकों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है, उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस इस बात का अहसास कराता है कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है और इसी वजह से हमें जीत मिली । विनोद कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध हमलोगों के लिए एक सबक था। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी पहले कोई युद्ध शुरू नहीं किया है। भारत हमेशा हिंदी-चीनी भाई-भाई मानता है। भारत अब 1962 वाला देश नही हैं, यह चीन को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.