गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कई दिनों से सरहद पर तनाव के बीच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने बड़ी पहल की है। ऐसे विद्यार्थी जो सेना या अर्ध सैनिक बलों में रहते हुए विश्वविद्यालय में प्राइवेट छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी शिक्षा बाधित नहीं होगी। सेना द्वारा सभी जवानों को वापस बुलाए जाने के बाद डीडीयू प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत उन परीक्षार्थियों की विशेष परीक्षा बाद में अलग से कराई जाएगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल के बहुत से युवक सैनिक या अर्ध सैनिक बलों में तैनात हैं। इनमें से भी अच्छी संख्या में जवान व्यक्तिगत छात्र के रूप में डीडीयू में पढ़ाई करते हैं। डीडीयू में 16 अप्रैल से ही परीक्षाएं संचालित हैं। इसे देखते हुए ये जवान अपने घर आए थे। भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ने पर कई जवान ड्यूटी पर लौट गए। इस बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.