नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना द्वारा एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के साथ कथित मारपीट के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। इस घटना के बाद भारतीय सेना ने जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस ने अज्ञात सैन्य कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। IGNOU (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) में कार्यरत प्रोफेसर लियाकत अली ने आरोप लगाया कि गुरुवार देर रात राजौरी जिले के सीमावर्ती गांव लाम में वाहन जांच के दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया। इस घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। एक वीडियो, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें संवेदनशील क्षेत्र में एक वाहन से आतंकवादियों की आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.