रांची, फरवरी 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। किसी दुर्घटना में हाथ गंवाकर वाले दिव्यांगों के लिए मंगलवार का दिन खुशी भरा रहा। रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा इनाली फॉउंडेशन पुणे की मदद से रोटरी भवन में नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर लगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। सेठ ने कहा कि जब किसी व्यक्ति के शरीर का कोई हिस्सा काम करना बंद कर देता है या किसी कारण से खो जाता है, तो वह केवल शारीरिक कमी नहीं होती है। बल्कि उसके आत्मविश्वास, सपनों और जीवन की गति भी प्रभावित होती है। ऐसे में रोटरी क्लब ऑफ रांची का यह प्रयास केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की सशक्त झलक है। रोटरी ने दिव्यांगों को केवल हाथ नहीं आत्मसम्मान लौटाया है। सेठ ने कहा कि देश की रक्षा में या किसी दुर्घटना में हाथ गंवाने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.