वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (एईएसएल) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों, वीरता पुरस्कार विजेताओं, दिव्यांग कर्मियों और ड्यूटी के दौरान शहीद सैनिकों के परिवारों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना है। समझौते के अंतर्गत एईएसएल देशभर में अपने सभी केंद्रों पर भारतीय सेना के कर्मियों के बच्चों को विशेष छात्रवृत्ति एवं शुल्क में छूट देगा। एमओयू पर भारतीय सेना की ओर से कर्नल, सेरेमोनियल ऐंड वेलफेयर 3 ऐंड 4 तथा एईएसएल की ओर से डॉ. यश पाल, चीफ अकेडमिक ऐंड बिजनेस हेड, दिल्ली-एनसीआर ने हस्ताक्षर किए। एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि यह पहल सैनिकों के त्याग का सम्मान करते हुए उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मेंटरिंग ...