फरीदाबाद, मई 10 -- मदर्स डे विशेष फरीदाबाद। केशव भारद्वाज देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों की माओं ने कहा कि जब तक देश की सीमा पर वीर सपूत तैनात हैं, तब तक हम सुरक्षित हैं। युद्ध विराम भले ही हो गया है। लेकिन, हमारे सपूत आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्हें सीमाओं पर बहादुरी दिखा रहे अपने सपूतों पर गर्व है। फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले से काफी संख्या युवा सेना में कार्यरत हैं। यहां के सैनिकों ने देश की आजादी से पहले और आजादी के बाद अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया है। हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को भी न्यौछावर करने से पीछे नहीं रहे हैं। यहां के सैनिक आतंकवाद के खात्मे के लिए जम्मू एवं कश्मीर में लंबे समय से तैनात हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भी पलवल के मोहम्मदपुर गांव निवासी लांस नायक दिनेश कुमार शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.