मुरादाबाद, जनवरी 13 -- सेना में तैनात और पूर्व सैनिकों को आवास विकास ने फ्लैट बुकिंग पर अतिरिक्त राहत का ऐलान किया है। आवास विकास परिषद ने 'पहले आओ-पहले पाओ' योजना के तहत फ्लैट बुकिंग पर सुविधा का ऐलान किया है। वर्तमान में परिषद लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, कानपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद और आगरा में रिक्त रेडी टू मूव फ्लैट्स का आवंटन कर रही है। आम नागरिकों को जहां एकमुश्त भुगतान पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है, वहीं अब सशस्त्र व अर्धसैनिक बलों के कार्मिकों के लिए यह छूट बढ़ा दी गई है। आवंटन तिथि से 60 दिनों के भीतर पूर्ण भुगतान करने पर 20 प्रतिशत, 61 से 90 दिनों में भुगतान पर 15 प्रतिशत तथा 91 से 120 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। योजना की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...