मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- थानाक्षेत्र के गांव सैद नंगला में तालाब की भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी डालकर कब्जा कर मकान बनाने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। एसडीएम सदर के निर्देश पर शिकायत मिलने के बाद कानूनगो हितकर व लेखपाल प्रवीण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में अवैध रूप से डाली गई मिट्टी और कब्जे को मौके पर ही ढहा दिया गया।तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और तालाबों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...