गंगापार, फरवरी 11 -- सैदाबाद स्थित माधुरी गेस्ट हाउस में 85 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 84 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह हुआ वहीं एक जोड़े को निकाह पढ़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सैदाबाद ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह सहित तमाम सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सैदाबाद ब्लॉक व प्रतापपुर ब्लॉक के 85 जोड़ों का रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया गया। सैदाबाद में कुल 46 जोड़ो ने पंजीकरण कराया था लेकिन केवल 39 पहुंचे। प्रतापपुर में 49 जोड़ों में 46 पहुंचे थे।एडीओ समाज कल्याण दिव्यांशु तिवारी ने सभी नवदंपतियों को विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर नवजीवन में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस पल को सभी वर-वधुओं के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सुखद पल बताते हुए खुशहाल जीवन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.