गंगापार, दिसम्बर 30 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। वर्तमान व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बीच हुए विवाद के बीच 35 कार्यों के लिए 169 लोगो ने टेंडर फॉर्म खरीदे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। बीते शुक्रवार के दिन टेंडर प्रक्रिया में अनियमिता को लेकर क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के उपर अनियमिता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में चार दर्जन से अधिक ज्ञात व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख पर आरोप है कि वह कमीशन खोरी में लिप्त है। ब्लॉक में तैनात कर्मियों पर भी प्रमुख के साथ मिलीभगत की बात सामने आ रही है। इनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए काम गुणवत्ताविहीन है। अपने चहेतो को टेंडर देने के लिए ऐसे अखबारों में...