बेगुसराय, जनवरी 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार परिभ्रमण योजना के तहत मिडिल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर के 50 स्कूली बच्चे शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर रवाना हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार महतो ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। विद्यालय परिसर से प्रस्थान करते समय बच्चों के चेहरों पर ऐतिहासिक स्थलों को देखने व जानने की खास उत्सुकता झलक रही थी। प्रधानाध्यापक श्री महतो ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों से रू-बरू कराना है। इससे बच्चे विद्यालय की चारदीवारी से बाहर निकलकर व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं से बच्चों में अनुशासन, सहयोग और सहकार की भावना का विकास होता है। भ्र...