बदायूं, फरवरी 15 -- सैदपुर। नगर के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 17 फरवरी को भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन सनातन संरक्षण समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के महामंत्री आशीष ने बताया कि कार्यक्रम 17 फरवरी पूर्वाह्न 11 बजे प्रारंभ होगा। मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक सुधांशु अत्रि उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता नगर संघचालक कृपाशंकर शर्मा करेंगे। समिति में अध्यक्ष वेदप्रकाश पाराशरी, उपाध्यक्ष शशांक शर्मा , लेखराज मौर्य, सौरभ माहेश्वरी, आयुष माहेश्वरी , प्रबंधक सुधांशु पाराशरी, उपप्रबंधक मोहित शर्मा, सोनपाल मौर्य, प्रियांशु माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, उपकोषाध्यक्ष वेदप्रकाश माहेश्वरी, मंत्री मनोज मौर्य, अनुज माहेश्वरी, केशव शर्मा, विद्यारतन सागर, विक्की मौर्य...