लखीसराय, मार्च 20 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत एवं गांव के एक प्रगतिशील किसान संजय कुमार के द्वारा महंगे फल एस्ट्रॉ बेरी की खेती शुरू की गई है। प्रयोग के तौर पर उन्होंने अपने घर के बगल की दस कट्ठा जमीन में खेती की है। अब इसका पौधा फलने लगा है। रोज ही वे छोटे-छोटे पौधे में फलने वाले इस फल को तोड़ रहे हैं। अभी सगे-संबंधी और गांव के कुछ लोगों को दे रहे हैं। बाजार में इसकी कीमत डेढ़ दौ सौ रुपए किलो ग्राम बताई जा रही है। उनसे कोई खरीदना चाहता है तो वे इसी दाम में बेचते हें। ठंड के मौसम अक्टूबर-नवंबर में इसकी खेती शुरू की जाती है। जल्द ही एक माह के बाद पौधे फल देने लगते हैं। यह फल भी लीचीनुमा होता है तथा देखने में लाल और आकर्षक होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और लोग इसे खाना पसंद करते हैं। प्रतिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.