अमरोहा, अक्टूबर 5 -- विजयादशमी के पावन पर्व के पश्चात शनिवार को नगर पंचायत में रावण के पुतले का दहन हुआ। इस दौरान मेला भी लगा, जिसमें महिला व बच्चों ने खरीदारी की। शाम के समय नगर पंचायत अध्यक्षा डा. अनुकृति चौधरी व भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद रामलीला मैदान पर भगवान श्रीराम व रावण का युद्ध हुआ। देर शाम नगर पंचायत अध्यक्षा ने रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर राकेश हिंदू, उमाशंकर गर्ग, प्रदीप गुप्ता, दिनेश टॉक, हितेश गुप्ता, नवनीत शर्मा, राजेश विचारक, महेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, पद्मेश गुप्ता, अनुराग गर्ग, अंशुल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, नवनीत अग्रवाल, स्कंद गुप्त, करण गुप्ता,अमित शर्मा, सचिन वर्मा, अनिल गुप्ता, हिमांशु वर्मा, शिवम कौशिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.