अमरोहा, सितम्बर 22 -- सैदनगली, संवाददाता। नगर पंचायत सैदनगली में नवयुवक रामलीला संघ के तत्वाधान में रविवार रात से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने विष्णु भगवान और लक्ष्मी जी की पूजन-आरती के बाद मंचन का शुभारंभ कराया। विधायक ने कहा कि प्रभु श्री राम हमारे आदर्श हैं। हमें प्रभु श्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक, ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, रामलीला संघ के अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, पीयूष वर्मा, उमाशंकर, शरद गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, राजेश विचारक, शिखर अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, मुदित गुर्जर, वीर सिंह सैनी, विधायक पुत्र देवेंद्र सिंह खड़गवंशी, प्रतीक गुप्ता, निशा गुप्ता, शेखर गुप्ता, मनोज चौधरी, करुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच संचालन कमल वर्मा ने किया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.