अमरोहा, मई 31 -- नगर पंचायत सैदनगली के एमएचबीएम डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राजीव चौहान ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनकी विरासत आज भी नारी सशक्तिकरण और कुशल शासन का प्रतीक है। सफाई कर्मचारी महिलाओं को सफाई किट देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा डा.अनुकृति चौधरी व भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने भी लोक माता अहिल्याबाई के जीवन परिचय से अवगत कराया। इस दौरान कृष्ण कुमार, वर्षा वशिष्ठ, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य फरमान हैदर, सभासद वागेश चौधरी, भगवत खड़गवंशी, अमित भाटी, फजले अब्बास, मेहरबान, फरीद कुरैशी, पुनीत चौधरी, विजय चौधरी, सूखा सिंह खड़गवंशी, नरेश सैनी, हुक्म सिंह त्यागी, संगीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.