अमरोहा, जून 3 -- विकसित भारत सैदनगली महोत्सव में रविवार रात आयोजित कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर बनी 21 छात्राओं को उपहार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन वृतांत की जानकारी दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मराठा साम्राज्य की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य के संग दूसरे राज्यों की सीमाओं में तीर्थ व प्रसिद्ध स्थानों पर मंदिर बनवाए। घाट, कुओं व बावड़ियों का निर्माण कराया। महिला शिक्षा के लिए उन्होंने बहुत काम किया। उनके आदर्श जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान 21 छात्राएं अहिल्याबाई होल्कर के रूप में सजीं। नगर पालिका चेयरपर्सन अमरोहा शशि जैन, ब्लाक प्रमुख गजरौला मीनाक्षी चौधरी, स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्षा डा.अनुकृति चौधरी व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.