रामपुर, जून 8 -- ईद उल अजहा का त्योहार पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्वक मनाया गया। सुबह ईद की नमाज के लिए मस्जिद और ईदगाह खचाखच भर गई। उलेमा ने आपसी भाईचारा और तरक्की को दुआ कराई। शनिवार को ईद उल अजहा आपसी भाईचारे के साथ मनाई गई। सुबह 6 बजे से ही ईदगाह और मस्जिदों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। अधिकतर ईदगाह पर ईद की नमाज सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी। जबकि मस्जिदों में 8 बजे तक ईद की नमाज होती रही। ईदगाह खेमपुर रसूलपुर, भोट बक्काल, दौकपुरी टांडा, शादीनगर, कुम्हरिया, नगलिया, काशीपुर, खौद, बहादुरगंज, लालपुर में नमाजियों की काफी भीड़ रही। नमाज के बाद उलेमा ने देश में अमन भाईचारा और तरक्की की दुआ कराई। जबकि मस्जिदों में भी नमाजियों की काफी भीड़ रही। जो नमाज़ी समय से ईदगाह नहीं पहुंच पाए उन्होंने मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.