बिजनौर, अगस्त 22 -- किसानों की मांगो को लेकर भाकियू टिकैत हरिद्वार जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व मे हजारों किसान सैकडों ट्रैक्टरों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत उर्जा भवन देहरादून जा रहे थे। रास्ते मे बहादराबाद टोल पर पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकना चाहा। वेरीकेटिंग हटाने पर पुलिस प्रशासन ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। इसकी सूचना मिलने पर बिजनौर जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान अपने सैकड़ों भाकियू पदाधिकारियों के साथ हरिद्वार जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के समर्थन में बहादराबाद टोल पर पंहुचे। जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के साथ युवा जिला अध्यक्ष मनप्रीत संधु, कविराज सिंह, डॉ विजय चौधरी, गजेंद्र सिंह, दीपक तोमर, मोनू प्रधान, रजनीश अहलावत, नीशू चौधरी, मुकुल शहरावत आदि मौजूद रहे। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.