मोतिहारी, फरवरी 11 -- अरेराज। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के मंगुरहा पंचायत के सैकड़ों व्यक्तियों ने सोमवार की शाम जदयू का सदस्यता ली। सदस्यता लेने वाले व्यक्ति मंगुरहा पंचायत के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा व उनके सैकड़ों समर्थक शामिल थे। इन लोगों को जदयू के बिहार प्रदेश सचिव साकेत सिंह ने सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ने सदस्यता लेने वाले व्यक्तियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...