अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, एक संवाददाता मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गुरूवार को स्कॉटिश परिवार की ओर से सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से यह सामाजिक सेवा कार्यक्रम जूनियर स्कॉटिश स्कूल, शास्त्री नगर परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षकगण एवं प्रबंधक अनुप कुमार स्वयं उपस्थित रहे। कंबल वितरण के दौरान प्रबंधक अनुप कुमार ने कहा कि स्कॉटिश परिवार समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता है और इसी भावना के साथ हर वर्ष जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जहाँ भी और जब भी जरूरत होगी, स्कॉटिश परिवार आगे बढ़कर मदद करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला। जूनियर स्कॉटिश स्कूल शास्त्री नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.