बुलंदशहर, सितम्बर 29 -- नगर के अलीगढ़ हाईवे स्थित सैक्रेड हार्ट्स बालिका स्कूल में दशहरा व गांधी जयंती पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध का दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता के नौ रूपों की वन्दना कर किया गया। छात्राओं ने मां काली का रूप धारण कर महिषासुर जैसे असुरोंका नाश किया। इस दौरान श्रीराम वन गमन, सीता हरण, लंका कांड व रावण दहन की उत्तम प्रस्तुति दी गई। विद्यालय की अध्यक्ष वेदिका सिंह ने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। प्रधानाचार्या अंकित शर्मा भी विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.