सीवान, जून 3 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सिंगारपट्टी ब्रह्मस्थान से सोमवार को प्रतिष्ठामक श्री रूद्र चंडी महायज्ञ को लेकर विशाल व भव्य कलश व शोभा यात्रा निकाली गई। एक हफ्ते तक चलने वाले इस महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा के दौरान सिंगार पट्टी ब्रह्मस्थान से होते हुए कलश में जल भरने के लिए श्रद्धालु पहुंचे,उसके बाद पुनः कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः सिंगारपट्टी ब्रह्मस्थान पर पुनः श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने कलश यात्रा में शामिल होकर अपनी भक्ति दिखाई व सनातन को लेकर मजबूत संदेश दिया। इस मौके पर मौजूद महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु भक्तों को शरबत भी पिलाया गया, सैकड़ो लोगों ने इस मौके पर कलश यात्रा में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.