हरदोई, फरवरी 7 -- मल्लावां। नगर पालिका परिषद मल्लावां के तहत गोवर्धनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना पक्का तालाब आज भी विकास की राह देख रहा है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह तालाब हर वर्ष गुड़िया पर्व पर खास आकर्षण का केंद्र बनता है, जहां गुड़ियां पीटी और सिरवाई जाती हैं, लेकिन इसके सौंदर्यीकरण की योजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने वर्ष 2019 में तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर कराया था, लेकिन कार्य अधूरा रह गया। ठेकेदार रामू का कहना है कि भुगतान न होने के कारण उन्हें काम छोड़ना पड़ा। उनका कहना है कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, कार्य आगे बढ़ाना संभव नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के दिन कब बहुरेंगे, इसे लेकर लोग टकटकी लगाए बैठे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी ह...