बिजनौर, जनवरी 3 -- नजीबाबाद के ग्राम महावतपुर बिल्लौच में माफिया द्वारा मिट्टी के अवैध खनन करने और वर्षों पुराने तालाब को भरने और अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को ग्रामीणों ने डीएम बिजनौर और एसडीएम नजीबाबाद के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि सती के मंदिर के पास एक तालाब है, जिसमें गांव के जानवर नहाते एवं पानी पीते है, लेकिन अब कुछ माफिया किस्म के लोग गांव में अवैध मिट्टी का खनन और उक्त तालाब में मिट्टी डालकर भरान कर के तालाब पर कब्जा कर रहे है। यह गांव के गरीब लोगों के साथ अन्याय है, तालाब के भरान को रुकवाकर भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर चौहान, रोहिताश, पंकज, हरीश, अजय सिंह, राहुल आदि बड़ी संख्या में ग्राम...