उत्तरकाशी, सितम्बर 2 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के दूसरे दिन उत्तकाशी जिले में डेढ़ सौ लोगों ने हिमालय सुरक्षा की शथ्प ली और हिमालय की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। मंगलवार को अभियान का शुभारंभ नौगांव नगर पंचायत के वार्ड 06 से हुई। जहां लता नौटियाल सहित स्थानीय लोगों रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर देवलसारी हिमालय को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की शपथ ली। इस मौके पर सभासद लता नौटियाल ने कहा कि हिमालय हमारे जलायु, जल जीवन और पर्यावरण का आधार है। इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय के ज्ञानसू में स्थानीय लोगों ने हिमालय की प्रतिज्ञा ली और हिमालय को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.