मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले में हर दिन सैकड़ों लोगों को एंटी रैबीज की सूई लग रही है लेकिन विभाग के पोर्टल पर 10 से 20 को ही इंजेक्शन लगने की एंट्री हो रही है। एंटी रैबीज की एंट्री नहीं होने से एंटी रैबीज के इंजेक्शन की उपयोगिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। सूत्रों ने बताया कि विभाग इस मामले की जांच भी करा सकता है कि जब हर रोज सैकड़ों लोगों को एंटी रैबीज की सूई लग रही है तो एंट्री क्यों नहीं की जा रही है। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक से दो दिन में सभी पीएचसी प्रभारियों को पत्र भी लिखा जायेगा। सदर अस्पताल में पिछले साल एंटी रैबीज की कालाबाजारी का भी मामला सामने आ चुका है, इसलिए भी एंटी रैबीज की एंट्री नहीं होने पर कई सवाल उठ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.