पीलीभीत, मार्च 3 -- बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए 33 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य कराने के चलते कई मोहल्लों की बिजली मंगलवार को गुल रहेगी। अपराहन में बारह बजे से तीन बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहने से करीब सात हजार उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय के उपखंड अधिकारी ने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन का निर्माण कार्य मंगलवार को होगा। इस कारण अपराहन में 12 बजे से सायं तीन बजे तक बिजली आपूर्ति करीब एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बाधित रहेगी। इससे जलापूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। सैकड़ों घरों में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभागीय अधिकारियों ने सार्वजनिक सूचना को जारी किया है। जिन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेंगी उनमें रामलीला टाउन हाल से पोषित स्टेशन रोड, सुनगढ़ी, लाल रोड, यशवंतरी देवी मंदिर रोड, मदीना शाह, खैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.