बस्ती, जून 12 -- बस्ती, हिटी। बुधवार की देर रात्रि विद्युत सप्लाई ठीक करते समय दुबौला फीडर के लाइनमैन की विद्युत लाइन ठीक करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लाइन मैन की पहचान हरिप्रसाद (25) निवासी कजरी कुंड थाना- कप्तानगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई। तीन बजे से दुबौला हरदी उपकेंद्र की सप्लाई बंद हो गई। जिसे ठीक करने के दौरान लाइनमैन करंट लगने झुलस गया। देर रात बिजली आपूर्ति बहाल न होने सैकड़ों गांवों में अंधेरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.