रांची, नवम्बर 15 -- रांची, संवाददाता। मोरहाबादी मैदान में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर बोकारो के सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने मात्र छह घंटे में अद्भुत सैंड आर्ट तैयार कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित कलाकृति में उन्हें परंपरागत रूप में तीर-धनुष के साथ उलगुलान की भावना दर्शाते हुए उकेरा गया था। पूरी मूर्ति रेत से बनी, इसके पीछे तिरंगे के रंगों से सजी अर्धवृत्ताकार पृष्ठभूमि बनाई गई, जिसने राज्य के गौरव और सांस्कृतिक पहचान को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया। वहीं, नीचे की सतह पर झारखंड-25 का रंगीन लोगो उकेरा गया, जिसमें पीले फूलों से सजावट कर इसे विशेष आकर्षण दिया गया। सामने बड़े अक्षरों में जोहार लिखकर कलाकार ने राज्य की परंपरा और अभिवादन शैली को जगह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.