भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास पक्का निर्माण कार्य चल रहा है। जयप्रकाश उद्यान सह सैंडिस कंपाउंड विकास समिति की ओर से हाईकोर्ट द्वारा पूर्व में जारी आदेश का हवाला देते हुए इसका विरोध भी हो रहा है। अहम पहलू यह है कि सैंडिस कंपाउंड के अंदर इतने महत्वपूर्ण जगह पर निर्माण कार्य कौन करा रहा है, यह कोई स्वीकार नहीं कर रहा है। स्मार्ट सिटी कंपनी, खेल विभाग और नगर निगम तीनों के अफसर निर्माण कार्य से पल्ला झाड़ रहे हैं। अलबत्ता, खेल विभाग और स्मार्ट सिटी कंपनी ने तो इसकी जानकारी होने से भी इंकार किया है। भागलपुर स्मार्ट सिटी प्राइवेट लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि स्टेडियम के पास चल रहा यह निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा नहीं है। वहीं, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.