भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में बिहार दिवस को लेकर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन चल रहा है। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की रसोइयों ने भी पहली बार स्टॉल लगाया है। यहां लोगों के लिए समोसा, चाट, ब्रेड पकोड़ा व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बाबत केजीबीवी की को-ऑर्डिनेटर उमाजी ने बताया कि समय के अनुसार रोजगार सृजन कर कमाई का साधन तैयार करना ही इस स्टॉल का उद्देश्य है। स्टॉल पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-फोर साहू परबत्ता की रसोइया निशा कुमारी, कस्तूरबा टाइप-वन शाहकुंड की रीता देवी और कस्तूरबा टाइप-वन धरहरा गोपालपुर की कविता देवी लजीज व्यंजन लोगों को परोस रहीं हैं। इस क्रम में रसोइया निशा कुमारी ने बताया कि जिस तरह विद्यालय में हम बच्चों के लिए खाने की सामग्री हाइजेनिक तरीके से बनाते हैं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.