भागलपुर, जनवरी 22 -- भागलपुर। सैंडिस कम्पाउंड संचालन समिति के प्रबंधक और महिला स्टाफ के आरोप प्रत्यारोप को लेकर दोनों पक्ष बुधवार को महिला थाना पहुंचा। प्रबंधक ने 35 हजार रुपये के गबन से संबंधित दस्तावेज महिला थानेदार को सौंपा। जांच में पहली नजर में गबन की बात सही प्रतीत हो रही है। उधर महिला कर्मी ने छेड़खानी सहित अन्य आरोप को लेकर लिखित शिकायत की है। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.