भागलपुर, मार्च 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्थित ग्रीन पार्क में रविवार को जय प्रकाश उद्यान सह सैंडिस कंपाउंड विकास समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समिति के सचिव रवि कुमार ने सभी सदस्यों को आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट रहने की सलाह दी। मौके पर सदस्यों ने स्वादिष्ट पुआ व अन्य मिठाइयों का सेवन कर होली मनाई। इस अवसर पर शंभू दयाल खेतान, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. विनोद कुमार, पूर्व वीसी प्रो (डॉ.) एके राय, भोला प्रसाद सिंह व ऋचा आंगनीक समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.