भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में 20 जनवरी से सीनियर 'ए' डिवीजन लीग शुरू होने की संभावना है। यह लीग मैच भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के अंतर्गत आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को एसोसिएशन की बैठक परिसर में संपन्न हुई। तय हुआ कि लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसको लेकर अब तक चार टीमों ने अपना पंजीयन फार्म जमा कर दिया है। एसोसिएशन के सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर ने बताया कि 14 जनवरी तक ही टीमें पंजीकरण करा सकती हैं, अन्यथा बाद में स्वीकार नहीं किया जाएगा। लीग में संभावित जो टीमें शामिल होंगी, इसमें भागलपुर क्रिकेट एकेडमी, हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब, यूथ कॉर्नर, रंधीर वर्मा क्रिकेट क्लब, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब, बरहपुरा क्रिकेट क्लब, टीएनबी क्रिकेट क्लब और भागलपुर क्रिकेट क्लब शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.