संभल, जनवरी 24 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजनी में गुरुवार शाम निकाली जा रही श्रीराम शोभायात्रा को दलित बिरादरी के लोगों ने रोकर हंगामा किया। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शोभायात्रा को वापस कर दिया गया। गुरुवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर शाम करीब सात बजे क्षत्रिय बिरादरी के लोग ठेले पर अयोध्या राम मंदिर का झंडा लगाकर डीजे के साथ शोभायात्रा निकाल रहे थे। शोभायात्रा गांव के प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई, जिसमें युवक श्रीराम के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। रात करीब दस बजे जब शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई दलित बस्ती में पहुंची तो वहां कुछ लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और लकड़ी के बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.