औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। ककोर स्थित कलक्ट्रेट परिसर में वर्षों से शौचालय भवन में संचालित हो रहा होमगार्ड जिला कमांडेंट कार्यालय अब अपने स्वतंत्र भवन में शिफ्ट होगा। शासन स्तर से 4.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने के साथ ही प्रशासन ने सेहुद मंदिर के पास करीब तीन एकड़ भूमि भी आवंटित कर दी है। इससे लंबे समय से जर्जर व असुविधाजनक व्यवस्था में काम कर रहे विभाग को राहत मिलने की उम्मीद है। जनपद में 400 से अधिक होमगार्ड विभिन्न शासकीय व कानून-व्यवस्था संबंधी दायित्व निभा रहे हैं। इनकी मॉनीटरिंग और प्रशासनिक कार्यों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में जिला कमांडेंट कार्यालय संचालित है, लेकिन वर्षों से यह कार्यालय परिसर में बने पुराने शौचालय भवन में चल रहा था। जगह की कमी, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव और कर्मचारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.