प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज। सुबह-शाम पड़ रही ठंड के बीच दिन में तेज धूप लोगों को बीमार बना रही है। तेजी से करवट बदलते मौसम से सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक और रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बुधवार को एसआरएन अस्पताल के ओपीडी में 2800, बेली में 2250 और कॉल्विन में 1950 मरीज पहुंचे। यानी तीनों अस्पताल की कुल ओपीडी लगभग 7000 रही। एसआरएन में सबसे ज्यादा मरीज मेडिसिन, हड्डी रोड, टीबी व सांस रोग, त्वचा और न्यूरो विभाग के रहे। केंद्रीय पैथोलॉजी में सैंपल जमा करने और रिपोर्ट लेने के लिए लंबी कतार लगी रही। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजीत कुमार चौरिसया ने बताया कि बदलते तापमान के अनुसार शरीर का तापमान अनुकूल नहीं हो प...